January 23, 2025

दो मकानों से चोरों ने उड़ाई 10 लाख से अधिक की संपत्ति

0
Spread the love

जिले में बढ़ी चोरी की वारदातें, पुलिस मौन
नहर के किनारे बिखरा मिला सामान, नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
हुजूरपुर और फखरपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी
खालिद खान
बहराइच। जनपद के हुजूरपुर और फखरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को चोरी हो गई। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। दोनों स्थान पर नगदी समेत दस लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हुई है। इससे गांव में हड़कंप मच गया है।
जिले में चोरी की वारदातें बढ़ने लगी हैं। पुलिस चोरियों का खुलासा करने में भी नाकाम साबित हो रही है। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के नरैनापुर गांव निवासी जानकर सिंह पुत्र गोली सिंह के मकान में गुरुवार रात को चोर घुस गए। चोरों ने ₹56000 नगदी, तीन तीन पीस सोने की हार और झुमकी, पायल चांदी की 10 जोड़ी, माथे की बिंदिया सोने की, अंगूठी 13 पीस समेत नौ लाख की संपत्ति चोरी की। सुबह घटना की जानकारी हुई तो परिवार में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस भेजकर जांच कराई गई है। उधर फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठवल कला निवासी श्याम सुंदर सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह गुरुवार को परिवार के साथ घर में सोए थे। देर रात को
छत के सहारे होते हुए चोर घर में घुसे। इसके बाद जीना से उतरते हुए कमरे में प्रवेश किया। चोरों दो अटैची, चार हजार रूपए नकदी,दो जोड़ी चांदी के पायल और दो मोबाइल की चोरी की। घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित नहर के निकट सभी ने घर के कपड़े और अटैची फेंक दी। सुबह चोरी की जानकारी हुई तो श्याम सुंदर ने थाने में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के निर्देश पर हलका दरोगा उपेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *